चित्तौड़गढ़ जिले मे 9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


/
बेगु / चित्तौड़गढ़। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी के दौरान जिले में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों, तिरंगा फहराने के लिए आमजन को प्रेरित करने, सरकारी एवं निजी संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का जनअभियान है। इसमें जिले के अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन की भागीदारी से तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले में 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक तिरंगे की पहुंच और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।