Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नैतिक मानवीय राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका:- के के डोंगरे

07 Aug 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260807 WA0222

IMG 20260807 WA0286

IMG 20260807 WA0292

IMG 20260807 WA0238बांगरदा ( खरगोन ) – समाज को पतन – पराभव से बचाने के लिए विद्यार्थियों के मन – मस्तिष्क में
शिक्षा के साथ – साथ संस्कारों को प्रतिष्ठित करने की मूल आवश्यकता हैं। राष्ट्र को सशक्त, समर्थ, श्रेष्ठ एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए शिक्षकों को नैतिक,मानवीय, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करने वाली संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित होना पड़ेगा।
उक्त विचार एकीकृत शा. उ. मा. वि. बांगरदा से स्थानांतरित शिक्षक जगदीश शाह एवं तरुण मंडलोई के विदाई समारोह के अवसर पर संकुल प्राचार्य के. के. डोंगरे ने व्यक्त किये।
शिक्षक जगदीश शाह ने ज्ञान, कर्म एवं निष्ठा के युग्म पर प्रकाश डालते हुवे कहा की इन तीनों को जीवन में धारण करके ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं।
शिक्षक तरुण मण्डलोई ने शिक्षक के सामर्थ एवं शिष्य की पात्रता को असाधारण उपलब्धियों का आधार बताया।
इस अवसर पर जनशिक्षक रायसिंह पंवार एवं वरिष्ठ शिक्षक विरेन्द्र सिंह सोलंकी ने स्थानांतरित शिक्षकों के सुचितापूर्ण व्यक्तित्व एवं कर्मशील कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुवा। तत्पश्चात स्थानांतरित शिक्षकों का मंगल तिलक व पुष्पहार से स्वागत करते हुवे शाल, श्रीफल व अभिनन्दन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
अभिनन्दन पत्र का वाचन जनशिक्षक बी.एल.रेवापाटी एवं वरिष्ठ शिक्षक राधेश्याम ओछठ ने किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा प्रधान एवं विनोद नरगावे ने किया। एवं आभार राकेश पाटीदार ने माना।
इस अवसर पर संकुल केंद्र बांगरदा के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा।
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार
बांगरदा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
Agar-Malwa25 Sep

यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर
Umaria25 Sep

रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर

उमरिया रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों…

पूरी खबर पढ़ें →
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: 11kV लाइन का खंभा टूटा, आधा गांव अंधेरे में डूबा, टला बड़ा हादसा*
Chhindwara25 Sep

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: 11kV लाइन का खंभा टूटा, आधा गांव अंधेरे में डूबा, टला बड़ा हादसा*

सिंगोड़ी: सिंगोड़ी क्षेत्र में विद्युत विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11kV हाईटेंशन विद्युत…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद पंचायत साईं खेड़ा ग्राम पंचायत मेहरा गांव में सरपंच की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में आक्रोश
Narsimhapur25 Sep

जनपद पंचायत साईं खेड़ा ग्राम पंचायत मेहरा गांव में सरपंच की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में आक्रोश

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत साइन खेड़ा की ग्राम पंचायत मेहरा गांव के महिलास सरपंचहै…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!