A2Z सभी खबर सभी जिले की
मुख्यमंत्री मोहन यादव का छिंदवाड़ा दौरा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पहुंचे छिंदवाड़ा: शिकायतों पर बड़ा एक्शन, तहसीलदार-सीएमएचओ सहित कई अफसरों पर गिरी गाज*
*छिंदवाड़ा* | _रिपोर्ट: मिथुन नागवंशी, जिला प्रमुख, वंदे भारत लाइव टीवी | 7 अगस्त 2026_
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा पहुंचे।* यहां उन्होंने *”मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान”* के तहत जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान कई विभागों की गंभीर लापरवाही सामने आई। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने मंच से ही संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
*किन पर हुई कार्रवाई*
– *प्रसूति सहायता योजना में गड़बड़ी* – सीएमएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया
– *पीएम किसान योजना में गलत प्रतिवेदन* – परासिया तहसीलदार सुश्री सुनैना ब्रह्मे और पटवारी हल्का 52 बाघबर्दिया के सिद्धांत साहू निलंबित। प्रभावित किसान को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से सहायता
– *4 साल बाद मिली अनुग्रह राशि* – चौरई जनपद पंचायत के तत्कालीन CEO और श्रम पदाधिकारी की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई
– *राजस्व रिकॉर्ड में 8 माह की देरी* – चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा को कारण बताओ नोटिस। तहसीलदार उमराज वालरे और संबंधित पटवारी का इंक्रीमेंट रोका गया
– *पीएम मत्स्य संपदा योजना* – सहायक संचालक, मत्स्य विभाग को लंबित अनुदान राशि का तत्काल भुगतान करने के निर्देश
*सीएम का संदेश*
डॉ. मोहन यादव ने कहा “सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।”
सीएम के दौरे और कार्रवाई के बाद पूरे जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।