बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी एवं अमर उजाला के पत्रकार विवेकानन्द मिश्र के पिता पंडित रामनारायण मिश्रा (90 वर्ष) का शुक्रवार सायंकाल लगभग 4:30 बजे वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पंडित रामनारायण मिश्रा अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते थे तथा अपने व्यवहार और संस्कारों के कारण सभी वर्गों के लोगों के बीच सम्मानित थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक को खो दिया है।
जैसे ही उनके निधन का समाचार क्षेत्र में पहुंचा, परिजनों, रिश्तेदारों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को कनहर नदी तट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।
पंडित रामनारायण मिश्रा के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार, सामाजिक सरोकारों और सदाचार को लोग लंबे समय तक स्मरण करते रहेंगे। उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेंगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News(SD) सुरक्षित UP, तेज़ रिस्पॉन्स: UP 112 को मिलेंगे 425 नए वाहन. आपातकालीन सेवा होगी और तेज़: UP…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।