Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिड-डे मील परोसते समय हादसाः

08 Aug 2026, 01:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सिद्धार्थनगर के नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट स्कूल लमतीहवा में मिड-डे मील परोसने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रसोइया के हाथ से गर्म दाल का भगोना फिसलकर गिर गया, जिससे छह छात्र गर्म दाल की छींटों से झुलस गए। सभी बच्चों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह कंपोजिट स्कूल लमतीहवा में मिड-डे मील का वितरण किया जा रहा था। रसोइया गर्म दाल से भरा भगोना लेकर बच्चों की थालियों में दाल परोसने जा रही थी। इसी दौरान अचानक भगोना हाथ से फिसलकर नीचे गिर गया। पास खड़े छह बच्चों के पैरों पर गर्म दाल की छींटें पड़ गईं, जिससे वे झुलस गए और दर्द से रोने लगे।

FB IMG 1786130723249 FB IMG 1786130731185 FB IMG 1786130726185 FB IMG 1786130733530 FB IMG 1786130738118 FB IMG 1786130735895 FB IMG 1786130728515

घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों ने बिना देर किए सभी घायल बच्चों को अपने वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि हादसे में छह छात्र घायल हुए थे। इनमें से पांच बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है, जबकि एक छात्र को एहतियात के तौर पर शाम तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सभी बच्चों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। “आज कंपोजिट स्कूल लमतीहवा में मिड-डे मील परोसने के दौरान दाल का बर्तन गिरने से छह बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पांच बच्चों का उपचार कर घर भेज दिया गया है, जबकि एक बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।” फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। हादसे के बाद स्कूलों में मिड-डे मील वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!