Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

08 Aug 2026, 05:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
*आपरेशन के लिए चिकित्सक ने विधवा से मांगे 30 हजार*

*मामला संज्ञान में आने के बाद मनोज सिंह डब्लू ने विधवा को निजी अस्पताल में कराया भर्ती*

चंदौली। जनपद में चिकित्सा सेवाओं में बड़े पैमाने भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसकी पोल उस वक्त खुली जब एक गरीब विधवा के परिजनों ने सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को फोन कर मेडिकल कालेज चंदौली में आपरेशन के नाम पर 30 हजार रुपये अवैध धन मांगने की शिकायत की। मामला संज्ञान में आता तो सपा नेता ने इसकी शिकायत सीधे मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य अमित सिंह व सीएमओ से की। बावजूद इसके महिला का आपरेशन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से भी फरियाद की, लेकिन मामला सिफर रहा है। मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरी हो गयी है कि डीएम का फरमान भी बेअसर साबित हो रहा है। ऐसे में उन्होंने पीड़िता विधवा को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया और हरसंभव मदद का भी भरोसा दिया। साथ ही मेडिल कालेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को धरने के माध्यम से बिगुल फूंकने का भी आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए बड़ा प्रयास किया गया है। चंदौली में मेडिकल कालेज की स्थापना के बाद भी लोगों को यहां बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पूरा का पूरा कालेज भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। गरीब व जरूरतमंदों ने धन उगाही की जा रही है। यहां तैनात चिकित्सकों ने अस्पताल को अवैध वसूली का अड्डा बना लिया और धन वसूली के लिए प्र्राइवेट लोगों को भी अस्पताल में तैनात कर रखा है। आए दिन भ्रष्टाचार के चौकाने वाले मामले मेडिकल कालेज से सामने आ रहे हैं। बताया कि धानापुर की मेढ़वा निवासी विधवा किताबी देवी का पैर के आपरेशन के लिए 10 दिन पूर्व भर्ती हुई थी। चिकित्सक आपरेशन के लिए उन्हें ओटी में ले गए और वहां जाकर उनसे 30 हजार रुपये की डिमांड की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक पंकज मौर्या ने पैसे नहीं देने पर विधवा को आपरेशन कक्ष से बाहर निकाल दिया। उनके पैर में कच्चा प्लास्टर लगाकर कई दिनों तक अस्पताल में रखा गया। मामला जब प्रधानाचार्य व सीएमओ के संज्ञान में आया तो उक्त चिकित्सक द्वारा रखे गए आउट साइडर मनोज नामक व्यक्ति ने महिला के परिजनों से पहले 13 हजार और फिर बाद 10 हजार रुपये की डिमांड की गई। ऐसे में लाचार व विवश होकर महिला के परिजनों ने गुहार लगाई, जिस पर शनिवार को मनोज सिंह डब्लू मेडिकल कालेज पहुंचे और प्रकरण से डीएम को अवगत कराया। इसके बाद भी दुस्साहसिक चिकित्सक द्वारा सीधे तौर पर आपरेशन करने से साफ इन्कार कर दिया। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पूरा मेडिकल कालेज भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही है और आपरेशन के नाम पर चिकित्सक खुलेआम धनउगाही कर रहे हैं। यह सबकुछ जिम्मेदार अफसरों के नाक के नीचे हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भ्रष्टाचार में सबकी कुछ न कुछ भागीदारी है जिसके खिलाफ सोमवार से जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। चिकित्सा सेवाओं में भ्रष्टाचार व गरीबों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चंदौली से ब्यूरो चीफ अमित सिंह की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!