Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाड़ोल मण्डल की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक समरसता व संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

08 Aug 2026, 05:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

झाड़ोल (उदयपुर)। हिन्दुत्व रक्षा महासंघ के झाड़ोल मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुर सिंह के दिशा-निर्देश एवं स्वीकृति के पश्चात झाड़ोल मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

 

 

मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि भगवान कमलनाथ महादेव की कृपा एवं संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और सनातन मूल्यों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए धर्मनिष्ठ, सेवाभावी एवं समाजहितैषी व्यक्तियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी झाड़ोल क्षेत्र में सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों को गति प्रदान करने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक सनातनी के हृदय में धर्म, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता की भावना को प्रबल करने का कार्य करेगी। साथ ही कुटुंब प्रबोधन, गौ सेवा, स्वदेशी चिंतन एवं ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

घोषित कार्यकारिणी में

राजेन्द्र कुमार जैन को मण्डल अध्यक्ष,
शंकर सिंह पंवार को महामंत्री, प्रितम भट्ट को संयुक्तमहामंत्री,
देवेन्द्र प्रसाद जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
भास्कर पालीवाल को उपाध्यक्ष (सामान्य),
भारतसिंह को उपाध्यक्ष (संगठन),
नीरज कुमार जैन को कोषाध्यक्ष,
शेखर मिश्रा को मीडिया प्रभारी,
पंकज पण्डया को कार्यालय सचिव,
नारायण लाल लूर को संगठन मंत्री,
हेमन्त भट्ट को मंत्री तथा
मोहनलाल चव्हाण एवं
देवीलाल पटेल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

राजेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि हिन्दुत्व रक्षा महासंघ वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व, न्याय एवं मानव गरिमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। झाड़ोल मण्डल भी संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

jhadol 1

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!