Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

महुली में खराब पड़े हैंडपंपों से पेयजल संकट, बरसात में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

09 Aug 2026, 07:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260808 WA0018

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में कई स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बरसात के इस मौसम में खराब हैंडपंपों के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक माह से बंद पड़े हैंडपंपों की अब तक मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।IMG 20260808 WA0018
ग्रामीणों ने बताया कि दीपक कुमार के घर के पास लगा हैंडपंप भी काफी समय से खराब पड़ा है। आसपास के लोगों को पेयजल के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। बरसात के दौरान आवागमन में भी परेशानी होने के कारण दूर से पानी लाना ग्रामीणों के लिए और मुश्किल हो गया है।IMG 20260809 074920
ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा खराब हैंडपंपों की मरम्मत करा दी जाती थी, लेकिन ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक व्यवस्था लागू है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में खराब हैंडपंपों की समय से मरम्मत नहीं हो पा रही है, जिसके चलते पेयजल समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए महुली गांव में खराब पड़े सभी हैंडपंपों का तत्काल निरीक्षण कराकर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।
इस दौरान ओमप्रकाश पुरी, दीपक कुमार, सत्यम कुमार, सुनील कुमार, योगेंद्र, सुनैना देवी, रेखा देवी, नगिना देवी, उर्मिला देवी, सीता देवी, संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द ही खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश
Mahrajganj09 Sep

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश

जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!