श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कांवड़ यात्रा, कंजा बाबा के पास शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






कंजा गोला / लखीमपुर खीरी सनातनी एकता मंच सेवा समिति, डूंडा पुवाया शाहजहांपुर के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ यात्रा-2026 श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान कंजा बाबा के पास पहुंचने पर अखंड हिंदू वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रत्ना अवस्थी ने अपनी टीम के साथ शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा एवं अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कांवड़ियों के स्वागत के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शिवभक्तों में भी स्वागत को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर अखंड हिंदू वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष रत्ना अवस्थी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति, आस्था और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना और उनका स्वागत करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है।
कांवड़ यात्रा का आयोजन सनातनी एकता मंच सेवा समिति के संस्थापक श्री विपिन बिहारी मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।
स्वागत कार्यक्रम में अखंड हिंदू वाहिनी शाहजहांपुर टीम के जिला सह प्रचारक प्रशांत मिश्रा, विनोद कुमार, शीतल मिश्रा, श्याम जी, देव मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, प्रांशु मिश्रा, गौरी शंकर, आलोक शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, सुनील कुमार, श्याम मुरारी मिश्रा, आकाश शुक्ला एवं गणेश शंकर सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोला गोकरननाथ से श्रीमती रत्ना अवश्थी प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड हिंदू वाहिनी जिला अध्यक्ष अखंड हिंदू वाहिनी श्री परशुराम वर्मा जिला महामंत्री श्री रामनिवास गुप्ता अखंड हिंदू वाहिनी श्री राजकुमार पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड हिंदू वाहिनी एवं महिला मोर्चा की सदस्य गण व पदाधिकारी और पूरी अखंड हिंदू वाहिनी की टीम स्वागत करने में सम्मिलित रहे
शिवभक्तों के स्वागत के दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…
पूरी खबर पढ़ें →
गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।