जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई तिरंगा प्रभात फेरी,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशानुसार कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा जिले में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर राजकीय बांगड़ महाविद्यालय से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक आयोजित प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता ने युवाओं और आमजन में विशेष उत्साह का संचार किया। रैली के दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
तिरंगा प्रभात फेरी में जोश और उत्साह के साथ सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एवं आमजन शामिल हुए। इनमें एनएसएस एवं एनसीसी के युवा, स्काउट-गाइड,तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी प्रभात फेरी में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने देशभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। तिरंगे की शान में कदमताल करते हुए विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा शहर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, जीतेंद्र सिंह जोधा, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
जिला संवाददाता – नटवर लाल जांगिड़ डीडवाना कुचामन
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।