जनसुनवाई में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने सुनी आमजन की समस्याएं, पात्र लाभार्थियों को बांटे पट्टे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


.
बेगु | पंचायत समिति सभागार बेगूं में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने भाग लेकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।
विधायक डॉ. धाकड़ ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान आमजन ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम के दौरान 513 पट्टों का वितरण भी किया गया। लंबे समय से पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों को पट्टे मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे है
विधायक डॉ.सुरेश धाकड़ के साथ उपखण्ड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जी जीनगर एवं सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और लोगो की समस्याओ का मोके पर समाधान किया गया
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश चंद मंत्री , विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तेजमल बोहरा, मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, सुनील पगारिया, पूजा सोनी, वृद्धि चंद कोठारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी, पार्षद राजुलेन्द्र सुराणा,जयदीप बिल्लू, कन्हैयालाल ओढ़, बालकिशन कुड़कया, GSS अध्यक्ष अनिल हलकारा,भाजपा मंडल महामंत्री राकेश गुर्जी, बद्री लाल जाट , सत्यपाल शिल्पकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पंचोली, निर्मल माली,उत्तम सिंह, नरेश सुथार, नीलेश चेचाणी, मीनाक्षी दिवाकर, दर्पण शर्मा, कुलदीप डिडवानिया आदि कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे |
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।