Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अखण्ड हिन्दू वाहिनी की शाहपुर में ऑफलाइन बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

11 Aug 2026, 12:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
  • IMG 20260810 WA0004 IMG 20260810 WA0003

 

बांदा। अखण्ड हिन्दू वाहिनी की ओर से आज शाहपुर में ऑफलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राज यादव, रानीपुर ग्राम उपाध्यक्ष अंकित, शाहपुर ग्राम अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला संगठन मंत्री रोहित राजपूत, जिला संगठन मंत्री उमेश जी, जिला महासचिव महेंद्र जी, जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ जी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कई नए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित और सनातन धर्म के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रकाशनारायण गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और सनातन धर्म के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

जय हिंद! जय भारत!

जय अखण्ड हिन्दू वाहिनी!

जय सनातन धर्म!

जय गौ माता!

— प्रकाशनारायण गुप्ता

जिला अध्यक्ष, बांदा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!