Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहारनपुर बड़ी खबर | सावन शिवरात्रि पर सहारनपुर में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, शिवालयों से कांवड़ मार्ग तक पुलिस अलर्ट

11 Aug 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.37.15 AM1

WhatsApp Image 2026 08 11 at 7.11.48 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 7.11.52 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 7.11.54 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 7.11.55 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 7.11.57 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.32.19 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.37.15 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.37.16 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.51.28 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.51.30 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.51.29 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.59.40 AM1 WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.59.40 AM WhatsApp Image 2026 08 11 at 10.59.41 AM

🚩🔱 सहारनपुर बड़ी खबर | सावन शिवरात्रि पर सहारनपुर में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, शिवालयों से कांवड़ मार्ग तक पुलिस अलर्ट

भूतेश्वर से शंक्वलेश्वर महादेव मंदिर तक कड़ी सुरक्षा, ड्रोन-CCTV से निगरानी; डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

सहारनपुर | हलचल इंडिया न्यूज़

सावन शिवरात्रि-2026 के पावन अवसर पर सहारनपुर जनपद पूरी तरह शिवमय और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में नजर आया। जनपद के प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही डाक कांवड़ के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने मंदिरों से लेकर कांवड़ मार्गों तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा।

🔱 भूतेश्वर महादेव मंदिर में एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने थाना मंडी क्षेत्र स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किए जाने को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

वहीं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भूतेश्वर महादेव मंदिर और बागेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पार्किंग, श्रद्धालुओं की कतार, सुगम दर्शन, खोया-पाया केंद्र तथा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया गया।

🚔 ड्रोन-CCTV से निगरानी, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात

प्रमुख मंदिरों में पुलिस चौकियां, CCTV कंट्रोल रूम और PA सिस्टम सक्रिय रखे गए। ड्रोन के जरिए मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी गई। टप्पेबाजी, चेन स्नैचिंग और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सादे कपड़ों में पुलिस टीमें तथा एंटी रोमियो स्क्वाड भी सक्रिय रहे।

महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया।

🕉️ शंक्वलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित प्राचीन शंक्वलेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग, चेकिंग और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई। पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित जलाभिषेक कराया गया।

देहात क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए।

🚨 डाक कांवड़ पर विशेष नजर, तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सतर्कता

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती। अम्बेडकर चौक से राकेश केमिकल चौकी तथा गागलहेड़ी चौराहे से भगवानपुर तक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

पुलिस द्वारा डाक कांवड़ वाहनों की गति नियंत्रित कराने, अधिक ऊंचाई वाले डीजे को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने और वाहनों के ऊपर बैठे कांवड़ियों को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से कांवड़ मार्ग पर अनावश्यक रूप से खड़े नहीं होने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

🌧️ बारिश में भी पुलिस बनी शिवभक्तों की मददगार

बारिश के दौरान रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मोटरसाइकिल फिसलने से दो दिल्ली निवासी कांवड़िए घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल सीएचसी रामपुर मनिहारान पहुंचाया और उनकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को भी ठीक कराया।

वहीं नानौता क्षेत्र में PRV-5989 ने पेट्रोल खत्म होने से परेशान शिवभक्तों की मदद की। पुलिसकर्मियों ने वाहन को सुरक्षित किनारे कराया और पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर कांवड़ियों को उपलब्ध कराया, जिसके बाद उनकी यात्रा दोबारा शुरू हो सकी।

🚔 घंटाघर से नानौता तक पुलिस की पैनी नजर

घंटाघर चौराहे पर थाना सदर बाजार पुलिस ने कांवड़ियों के वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित कराई। नानौता-रामपुर मनिहारान मार्ग पर बारिश को देखते हुए पेट्रोलिंग और पिकेट ड्यूटी बढ़ाई गई। चिलकाना थाना पुलिस ने भी कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी और शिवभक्तों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया।

👮 रामपुर तिराहा पर DIG ने संभाली कमान

बढ़ते डाक कांवड़ प्रवाह को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह ने रामपुर तिराहा पहुंचकर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को कांवड़ यातायात के दबाव के अनुसार पुलिस व्यवस्था को गतिशील रखने और किसी भी स्थिति में यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

🚩 आस्था की सुरक्षा, पुलिस की जिम्मेदारी

सावन शिवरात्रि पर सहारनपुर में जहां मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजे, वहीं पुलिसकर्मी सुरक्षा, यातायात और सेवा की जिम्मेदारी निभाते नजर आए। मंदिरों से लेकर कांवड़ मार्गों तक पुलिस की मुस्तैदी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा।

सहारनपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है—श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुगम यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

🔱 हर हर महादेव!
🚩 बम-बम भोले!


📺 हलचल इंडिया न्यूज़ — सहारनपुर

“सच के साथ, हर पल आपके साथ।”

अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो हमारे Facebook Page को Follow, Like और Share जरूर करें।

📞 समाचार, सूचना एवं संपर्क — 8217554083
✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह
ब्यूरो प्रमुख — हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Mahrajganj09 Sep

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

नौतनवा पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार नौतनवा महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!