Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाहन चलाने वालों के लिए अब 15 अगस्त से कुछ नियम बदल जायेंगे

11 Aug 2026, 12:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

।। छत्तीसगढ प्रदेश, मंगलवार 11,अगस्त 2026 ।।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज—: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मोटर आदि वाहन चलाने वालों के लिए 15 अगस्त 2026 से कुछ नियम बदलने वाले हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नें जन विश्वास संशोधन अधिनियम 2026 के अंतर्गत मोटरयान अधिनियम में किए गए बदलाव को लागू करने की अधीसूचना को जारी कर दिया है। इस बदलाव के बाद ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के दस्तावेज, यातायात नियम उल्लंघन, बीमा और सड़क दुर्घटना पर मुआवजे से संबंधित नियमों में परिवर्तन होगा.। जानकारी के अनुसार इन नये नियमों में ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता को लेकर थोड़ी राहत दी गई है। अब ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की अवधि के समाप्त होने के बाद भी वह 30 दिनों के लिए प्रभावी रहेगी, इसका मतलब है कि ड्राइविंग लाइसेंस की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद उसे अवैध मानकर इस पर कोई कार्यवाही नहीं होगी। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए उसकी समाप्ति तिथि से एक साल पहले तक आवेदन दिया जा सकता है और समय पर आवेदन करने पर नवीनीकरण लाइसेंस की समाप्ति की तारीख से प्रभावी होगा। वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द होने पर या उससे जुड़ै हुए कुछ मामलों में दस्तावेज जमा करने के लिए मिलने वाली समय सीमा को 14 दिनों से बढ़ाकर अब 30 दिनों का किया गया है। और जानने लायक जरूरी बातें–:: ऐसे यातायात उल्लंघन जिनके लिए कि अधिनियम में अलग से कोई दंड या जुर्माना तय नहीं है, उनमें पहली बार गलती होने पर दर्ज चेतावनी दी जायेगी। दूसरी बार या उसके बाद भी गलती किए जाने पर 500रूपय से लेकर 1,500 रूपय तक दंड हो सकता है। बिना जरूरत के अनावश्यक रूप से हार्न बजाने , हार्न निषेध क्षेत्रों में हार्न बजाने या साइलेंसर के बजाय कट आउट से धुआं निकालने वाले वाहनों पर पहली बार केवल चेतावनी दी जायेगी, दूसरी बार में 1,000 रूपय से लेकर 2,000 रूपय तक आर्थिक दंड दिया जायेगा। बिना वैध मोटर थर्ड पार्टी बीमा के वाहन चलाते पाए जाने पर अब से वाहन के निर्धारित मूल बीमा प्रीमियम का 3गुना या फिर 5,000 रूपय जो भी अधिक होगा , दुबारा गलती करने पर 5गुना मूल प्रीमियम या फिर 10,000 रूपय जो भी अधिक होगा वसूला जायेगा। वाहन दुर्घटना मे मौत या गंभीर चोट के मामले मे पीड़ित पक्ष को मिलने वाली अनुग्रह राशि को मोटर दुर्घटना मूआवजे से कम नहीं होगा। वाहन दुर्घटना के मुआवजे के लिए आवेदन देने की सामान्य छह महिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी इस पर दावा अधिकरण , पर्याप्त कारण होने पर, अगले अधिकतम बारह महिनें तक आवेदन दिया जा सकता है, दावे का निपटारा बारह महिने मे करने का प्रयास करना होगा, यदि ऐसा नहीं होने पर देरी होने का कारण बताना होगा। ऐसे सभी वाहन को सड़क पर चलाने पर, जिसमें कि ऐसा कोई दोष है, जिससे नागरिकों को या दूसरे वाहनों को खतरा हो सकता है, के लिए 5,000 रूपय तक आर्थिक दंड हो सकता है। सड़क सुरक्षा ,वायु प्रदूषण के निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर पहली बार मे 10,000 रूपय तक दंड और तीन माह तक लायसेंस से अयोग्यता का भी नियम है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मऊ में 27 सितंबर को अपनी जनता पार्टी की ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’, स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि
Mau22 Sep

मऊ में 27 सितंबर को अपनी जनता पार्टी की ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’, स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

मऊ। अपनी जनता पार्टी की ओर से आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को मऊ जनपद में “संविधान सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न
Kheri22 Sep

382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!