Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

दुद्धी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा लेकर गूंजे देशभक्ति के नारे

11 Aug 2026, 08:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260811 WA0088

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सोमवार, 11 अगस्त को भाजपा मंडल दुद्धी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, बच्चों एवं नगरवासियों ने भाग लिया।IMG 20260811 WA0076
तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर संकट मोचन मंदिर होते हुए काली मंदिर तिराहा पहुंची और वहां से वापस रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
यात्रा की अगुवाई दुद्धी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड, दुद्धी मंडल प्रभारी विशाल पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं नेताओं ने की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भारत माता के जयकारे लगाए।IMG 20260811 195818
इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
मंडल अध्यक्ष दीपक शाह एवं तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत कई वर्षों से गांव-गांव और शहर-शहर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में दुद्धी मंडल में भी तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और देश के वीरों के बलिदान से परिचित कराना भी है, ताकि युवा मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, पंकज अग्रहरि, बुल्लू, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजेश्वर श्रीवास्तव, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, धीरज जायसवाल, धनंजय रावत, अंशुमान रॉय, हिमांशु चौरसिया, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, निरंजन गुप्ता, विकास सोनी, अनुरोध, आमेश सिंह, सत्यम कश्यप, प्रवीण जायसवाल, गौरव अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश
Mahrajganj09 Sep

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश

जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!