Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्थानांतरित तहसीलदार महोदय का हुआ भव्य विदाई समारोह

11 Aug 2026, 10:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

*स्थानांतरित तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी को भावभीनी विदाई*

कालपी (जालौन)। मंगलवार को तहसील सभागार में स्थानांतरित तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, नवागंतुक तहसीलदार श्रीष मिश्रा, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, प्रिंस सिंह राजपूत, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह बघेल, राघवेंद्र सिंह निरंजन, योगेश कुमार,शिव मंगल पाठक,जितेंद्र कुमार सिंह सहित कानूनगो, राजस्व निरीक्षकों हरेंद्रसिंह सेंगर एवं तहसील कर्मचारियों ने स्थानांतरित तहसीलदार को फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
तहसील सभागार में आयोजित समारोह को संम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया। उनके स्थानांतरण से निश्चित रूप से तहसील परिवार को उनकी कमी महसूस होगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।स्थानांतरित तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने कहा कि कालपी में कार्यकाल के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों का उन्हें हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि यहां बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहेगा। सभी के सहयोग एवं स्नेह के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
नवांगतुक तहसीलदार श्रीष मिश्रा ने कहा कि वह सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।नायब तहसीलदारों चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार एवं प्रिंस सिंह राजपूत ने अभिनव कुमार तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल व्यवहार एवं सहयोगात्मक कार्यशैली को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह बघेल सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों ने भी स्थानांतरित तहसीलदार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
जिला संवाददाता

सीपेंद्र सिंह की कलम से

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगर उंटारी में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर उंटारी में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

नगर उंटारी में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार ₹10.49 लाख नकद, चार चारपहिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!