Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री बंशीधर नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 55 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट

17 Oct 2026, 06:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार, 17 अक्टूबर को श्री बंशीधर नगर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में करीब 55 किलोग्राम संदिग्ध एवं मिलावटी मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं, कई दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने और कुछ प्रतिष्ठानों के बिना खाद्य लाइसेंस संचालित होने की बात सामने आई।IMG 20261017 WA0047जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच दल ने हीरालाल बेकरी, पियूष बैग हाउस, श्री बंशीधर स्वीट्स, श्री लक्ष्मी हरि स्वीट्स, शिवम स्वीट्स, न्यू शिवम स्वीट्स, माही स्वीट्स, श्री खप्पर बाबा स्वीट्स, चटकारा रेस्टोरेंट, मन्कु नाश्ता दुकान, राजा मिष्ठान भंडार, सुक्रित भोजनालय समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की।

माही स्वीट्स में 5 किलो रसगुल्ला नष्ट

जांच के दौरान माही स्वीट्स में रसगुल्ले की मौके पर जांच की गई। विभाग के अनुसार, यहां 5 किलोग्राम मिलावटी रसगुल्ला पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट करा दिया गया। इसके साथ ही जांच के लिए नमूना भी लिया गया।IMG 20261017 WA0046

वहीं, राजू मिष्ठान भंडार, सुक्रित भोजनालय और राजहंस तिवारी की दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच में बनारस से लाई गई संदिग्ध मिठाइयों की बिक्री का मामला सामने आया। इनमें रसगुल्ला, बर्फी, पेड़ा और लड्डू शामिल थे। विभाग के मुताबिक, इन मिठाइयों की मात्रा लगभग 50 किलोग्राम थी, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।

एक्सपायरी सामग्री मिलने पर कार्रवाई

अभियान के दौरान कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी पाई गई, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं, कुछ दुकानों का संचालन खाद्य लाइसेंस के बिना किए जाने की बात सामने आई। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर ही व्यवसाय करने का सख्त निर्देश दिया गया।IMG 20261017 WA0043जांच दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कुछ खाद्य कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर वहां से चले गए।IMG 20261017 WA0044

स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही खाद्य पदार्थों में एफएसएसएआई (FSSAI) के मानकों के अनुरूप खाद्य योजक पदार्थों का उपयोग करने, केवल प्रमाणित खाद्य रंगों का इस्तेमाल करने और अनावश्यक रंगों के प्रयोग से बचने को कहा गया।

जांच दल ने सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा उसके अंतर्गत लागू नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह का जांच अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा।

जांच दल में ये रहे शामिल

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री एवं किरण हेमब्रम के अलावा पुलिस विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मी विवेक तिवारी, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!