Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीएम एसपी ने मंदिर में पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया

11 Aug 2026, 10:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

डीएम-एसपी ने रात में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

व्यवस्थाओं को लेकर बनखंडी धाम में महंत जमुनादास महाराज से चर्चा की

कालपी (जालौन)

सावन माह में मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात नगर के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक वनखंडी देवी मंदिर पहुंच कर मंदिर के महंत जमुनादास महाराज से मुलाकात की। अधिकारियों ने सावन माह में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, मंदिर की व्यवस्थाओं तथा दर्शन-पूजन के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सावन माह को लेकर प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह सहित उपनिरीक्षक एवं पुलिस जवान मौजूद रहे।

जिला संवाददाता

IMG 20260811 WA0029सीपेंद्र सिंह की कलम से

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad11 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj11 Sep

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!