बंदरों के उत्पाद से आधा शहर डूबा अंधेरे में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बंदरों के उत्पात मचाने से रात में आधा नगर पांच घंटे अंधेरे में डूबा
कई घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई हुई बहाल
कालपी (जालौन)
विद्युत उपकेंद्र कालपी के यार्ड में उत्पाती बंदरों के झुंड के पहुंचने से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते आधे नगर की विद्युत आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभागीय अभियंताओं और कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद मध्यरात्रि करीब 12 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात करीब पौने 8 बजे एक उत्पाती बंदर 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन पर कूद गया। इससे मैनूपर और किला घाट फीडर में फाल्ट हो गया और देखते ही देखते आधे नगर की बिजली गुल हो गई। इसके बाद बंदरों का एक बड़ा झुंड भी विद्युत उपकेंद्र के यार्ड के आसपास पहुंच गया, जिससे विभागीय कर्मचारियों को फाल्ट दुरुस्त करने में काफी परेशानी हुई।
एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान के निर्देशन में अभियंता सत्य प्रकाश गौतमअभिषेक धीर, भूपेंद्र सिंह, रिंकू पोरवाल, दिलीप कुमार, अरुण कुमार निगम तथा अन्य कर्मचारियों ने रात में ही तकनीकी अनुरक्षण कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट को दुरुस्त किया, जिसके बाद मध्यरात्रि के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
अवर अभियंता ने बताया कि रात करीब 7:45 बजे जब कर्मचारी सब स्टेशन पर मौजूद थे। उसी दौरान एक बंदर हाईटेंशन लाइन पर कूद गया। इससे फाल्ट होने के साथ विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद बंदरों का झुंड यार्ड के पास पहुंच गया। कर्मचारियों ने सुरक्षा के बीच आवश्यक तकनीकी कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल कराई।
जिला संवाददाता
सीपेंद्र सिंह की कलम से
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।