स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज की तैयारियां तेज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


.
बेगू / रावतभाटा। इस वर्ष 15 अगस्त का दिन रावतभाटा में देशभक्ति और पारंपरिक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आएगा। एक ओर देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के प्रमुख पर्व हरियाली तीज की भी धूम रहेगी। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में स्मार्ट किड्स ग्रुप एवं सेवा ही समर्पण ग्रुप की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ग्रुप की सदस्य एवं शिक्षिका रिंकू गुप्ता तथा मधुलिका अवस्थी तीज के अवसर पर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में विशेष प्रस्तुति की तैयारी कर रही हैं। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।
रिंकू गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। इस दौरान महिलाएं हरे रंग के परिधान एवं चूड़ियां पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। विभिन्न स्थानों पर झूले लगाए जाते हैं तथा तीज के लोकगीतों से वातावरण उत्साह और भक्ति से भर जाता है।
उन्होंने बताया कि राधा-कृष्ण की प्रस्तुति के माध्यम से प्रेम, स्नेह, समर्पण और मधुर संबंधों का संदेश दिया जाएगा। महिलाओं के जीवन में प्रेम और पारिवारिक सौहार्द बना रहे, यही पर्व का भाव है।
ग्रुप संचालक मनीष गिरी ने नगरवासियों एवं सभी माता-बहनों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।