Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खोकी बांध टूटने से 500 बीघा फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश

12 Aug 2026, 11:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1786552834226IMG 20260812 222137

बेगू । रावतभाटा क्षेत्र के देवपुरा स्थित खोकी बांध के दो ब्लॉक देर रात अचानक पानी के दबाव में टूट गए। बांध से निकला पानी तेज बहाव के साथ आसपास के खेतों में जा घुसा, जिससे करीब 400 से 500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। खेतों में खड़ी फसलें पानी की चपेट में आने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

घटना देर रात होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बांध टूटने की सूचना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसानों ने जल संसाधन विभाग बेगूं पर बांध के रखरखाव और समय पर मरम्मत नहीं कराने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि बांध की स्थिति को लेकर विभाग को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। तेज बारिश के बीच बांध के दो ब्लॉक टूटने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया।

आक्रोशित किसानों ने प्रशासन से बांध टूटने की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय कर कार्रवाई करने, प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने तथा बांध की जल्द मरम्मत कर भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!