“तिरंगे के रंग में रंगा छत्तरपुर, शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा”
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दक्षिण दिल्ली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महरौली जिला के छत्तरपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, छत्तरपुर विधानसभा के विधायक करतार सिंह तंवर, महरौली जिला महामंत्री हितेंद्र शर्मा (बबली), छत्तरपुर विधानसभा के BLA-1 सतबीर खटाना तथा छत्तरपुर मंडल अध्यक्ष आलोक त्यागी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अभियान है। तिरंगा देश के गौरव और करोड़ों भारतीयों की एकजुटता का प्रतीक है।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।