जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह के गरिमामय और भव्य आयोजन की तैयारियों लेकर जिला कलक्टर अवधेश मीना व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान ने गुरुवार को खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने स्टेडियम में परेड मार्च पास्ट, ध्वजारोहण स्थल, वीआईपी गैलरी और आमजन की बैठक व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।साथ ही कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए नगर परिषद को निर्देशित किया ।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उपखंड अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।