Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

14 Aug 2026, 12:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

Screenshot 20260814 113900 Galleryहाथरस।

 

विकासखंड हाथरस में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बाल संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडेय ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बाल संरक्षण संबंधी योजनाओं को बाल हित में अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने बच्चों से संबंधित सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की।

Screenshot 20260814 113900 Gallery 1

खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने कहा कि समाज में लड़का और लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार एवं समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। साथ ही बच्चों के साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही।

 

महिला कल्याण विभाग के संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिलापेंशन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा दत्तक ग्रहण योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के संबंध में विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि निःसंतान दंपत्ति यदि बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ब्। त्। की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करें। किसी भी व्यक्ति, बिचौलिए या दलाल के माध्यम से बच्चा गोद न लें। गैर-कानूनी तरीके से दत्तक ग्रहण किए जाने की स्थिति में संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

 

बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनी कुमारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की त्रैमासिक नियमित बैठकें आयोजित करने तथा ग्राम स्तर पर बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

 

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक मनीषा भारद्वाज ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकटग्रस्त महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता एवं पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही उन्होंने पॉक्सो अधिनियम-2012, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न निःशुल्क हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रमुख हैं।

 

सभी संबंधित विभागों को बाल संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ ग्राम स्तर तक निरंतर जागरूकता एवं सहयोगात्मक गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया गया।

 

बैठक में सहायक विकास अधिकारी महेश कुमार वर्मा, शिक्षा विभाग से ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक प्रशांत गौतम, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, आउटरीच कार्यकर्ता बंटी कुशवाहा सहित विकासखंड हाथरस की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं स्वास्थ्य सखी उपस्थित रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!