Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

झमाझम बारिश के दौरान निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे देश प्रेमियो के हौसलो से हारी बारिश

15 Aug 2026, 12:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

कटनी

कटनी हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। जहां बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान तथा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा पदयात्रा के आयोजन में हजारों छात्र-छात्राओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों सहित शासकीय कर्मी, तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुए। तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ खजुराहो सांसद श्री विष्‍णु दत्‍त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

 

 

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, प्रदेश भाजपा के महामंत्री श्री राहुल कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र -छात्राओं और नागरिकों की सहभागिता रही।

 

IMG 20260814 WA0160

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल स्टेडियम फारेस्टर प्ले ग्राउंड से किया गया। यह यात्रा स्टेट बैंक तिराहा, गाँधी द्वार, जैन मंदिर, खेरमाई मंदिर, घंटाघर, सराफा कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, मोहन टॉकीज से होते हुए वापस फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया और राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान सांसद श्री शर्मा एवं मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल ने तिरंगा यात्रा को संबोधित कर उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

IMG 20260814 WA0176

विशाल एवं भव्‍य तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब से समूचा शहर तिरंगामय रहा। जहां हाथों में लहराते तिरंगों के बीच भारत माता और अमर शहीदों के गगनभेदी नारों और बैंड- बाजों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को देश प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इस दौरान पूरी यात्रा में देशभक्ति का सैलाब नजर आया और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से सम्पूर्ण रैली मार्ग गूंज उठा।IMG 20260814 WA0159

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!