बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने आज“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भाजपा मथुरा महानगर द्वारा मुकुंद धाम में आयोजित विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का किया अवलोकन
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने आज“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भाजपा मथुरा महानगर द्वारा मुकुंद धाम में आयोजित विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान देशवासियों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष, विस्थापन एवं अपनों को खोने की दर्दनाक स्मृतियों को चित्रों एवं अभिलेखों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी उस त्रासदी को स्मरण करने और आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की सच्चाई से परिचित कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव , राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह , पूर्व मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा , MLC ठा. ओमप्रकाश सिंह , गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किशन सिंह , पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग , पूर्व जिलाध्यक्ष चेतनस्वरूप पाराशर , बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा , जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर , जिला सहकारी संघ के चेयरमैन ठा. सुल्तान सिंह तरकर एवं जिला महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।