सैल्यूट तिरंगा राजस्थान ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगू / जयपुर। सैल्यूट तिरंगा राजस्थान एवं लायंस क्लब जयपुर डायमंड के संयुक्त तत्वावधान में LTC, गेटोर रोड, जवाहर सर्किल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य एवं उनके परिवारजन तथा सैल्यूट तिरंगा राजस्थान से जुड़े राष्ट्रप्रेमी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सैल्यूट तिरंगा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम. एम. पालीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
समारोह में रोहित जैन, नीरज सिंह, हेमंत भारद्वाज, सुवीत कौशिक, अमित, निक्षय, अंजना, सुदीप, प्रीती सक्सैना, शंकर पारीक, पूजा शर्मा, अंकित गुप्ता, सरिता मित्तल एवं निखिल पालीवाल सहित अनेक सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। आयोजन में सुदीप (लादू ठेकेदार) एवं निखिल पालीवाल (LTC) का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर करीब 60 लोगों ने सैल्यूट तिरंगा परिवार से जुड़ने की सहमति प्रदान की। इन नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी माह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा “एक तिरंगा • एक राष्ट्र • एक संकल्प” के संकल्प के साथ हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।