नन्हे बच्चों ने तिरंगे के साथ मनाया आजादी का पर्व, आंगनवाड़ी क्रमांक 18 में दिखा देशभक्ति का रंग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आष्टा। आष्टा शहर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 18 में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को तिरंगे झंडे वितरित किए गए तथा टॉफी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। नन्हे बच्चों के हाथों में तिरंगा देखकर आंगनवाड़ी केंद्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों के मन में छोटी उम्र से ही देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना बेहद महत्वपूर्ण है। बचपन में दी गई अच्छी सीख
संस्कार ही आगे चलकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता सुषमा शर्मा, डिम्पल नामदेव एवं नर्मदा कुशवाह सहित अन्य ने बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगोड़ी: सिंगोड़ी क्षेत्र में विद्युत विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11kV हाईटेंशन विद्युत…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत साइन खेड़ा की ग्राम पंचायत मेहरा गांव के महिलास सरपंचहै…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत आगर की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।