Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास से मनाया आजादी का 80वां जश्न मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा बैठक आयोजित कर जिला एवं नगर कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर हुयी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और सौंपे मनोनयन पत्र।

16 Aug 2026, 12:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260816 WA0007 1

छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ

जिला संवाददाता प्रमोद गुप्ता

गोला गोकर्ण नाथ नगर के बाइ पास मार्ग पर स्तिथि ध्रुव टीसीएस बाइक शोरूम पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सचिन पांडे व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं महिला प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सविता बाजपेई ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह ने तिरंगे की डोरी खींची और राष्ट्रगीत जन गण मन सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गाया। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने हर्षौल्लास से भावविभोर होकर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और नवनियुक्त जिला एवं नगर कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र सौंपे। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा ने बताया कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा देश भर में हिंदू धर्म की रक्षा गौ माता की रक्षा और उसे राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने मातृ शक्ति एवं बहन बेटियों की रक्षा करने के संकल्प के साथ समाज में हिंदू परिवारों को साथ लेकर अलख जगा रही है संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ संगठन के विचारों को और उसके लक्ष्य को हर हिन्दू घर तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास कर रहा है। संगठन की शक्ति से ही समाज में सकारात्मक बदलाब आएगा संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम निर्णय इस बैठक में लिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सचिन पांडे ने लखीमपुर खीरी की कमान सौंपते हुए दिनेश मिश्रा जी को जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र प्रदान किया इसी के साथ ही जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा, डाक्टर सचिन पांडे ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में संगठन की बहुत बड़ी भूमिका है जैसा कि शास्त्रों में भी कहा गया है “संघे शक्ति कलयुगे” अर्थात् कलियुग में संगठन में ही शक्ति होती है। यदि हमें किसी बड़े कार्य को सिद्ध करना है, तो उसे अकेले नहीं बल्कि संगठन की सामूहिक ऊर्जा और शक्ति के बल पर ही पूरा किया जा सकता है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होने उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिनेश मिश्रा अपने तन मन और धन से संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा, संगठन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने और समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में मै पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। बैठक के दौरान आए हुए सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका माल्यार्पण किया और पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

जिले में संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई टीम में अविनाश मिश्रा को जिलाउपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई और महिलाओं की सशक्त भागीदारी के लिए जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ से एडवोकेट सविता बाजपेई को जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए आदित्य मिश्रा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं मीडिया और संगठन की बात मजबूती से रखने के लिए पुष्पेंद्र सिंह को जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रमोद गुप्ता को प्रेस प्रवक्ता, बनाया गया अभिषेक दीक्षित को नगर अध्यक्ष गोला के रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के समापन पर नव-माननित पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में में संगठन रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने और हिन्दू महासभा को जिले में मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर से बड़ी खबर! “जज साहब ने डेट पर बुलाया है!” — महिला की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Oct

सहारनपुर से बड़ी खबर! “जज साहब ने डेट पर बुलाया है!” — महिला की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में

सहारनपुर से बड़ी खबर! “जज साहब ने डेट पर बुलाया है!” — महिला की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब जिला प्रशासन की भूमिका पर निगाहें*
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Oct

सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब जिला प्रशासन की भूमिका पर निगाहें*

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की17 Oct

श्री बंशीधर नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 55 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट

श्री बंशीधर नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 55 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट माही स्वीट्स में…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर के बेहट में 10.10 लाख रुपये की लूट का मामला निकला कथित साजिश! पुलिस ने दीपक सैनी की कार से ही बरामद की पूरी रकम
A2Z सभी खबर सभी जिले की17 Oct

सहारनपुर के बेहट में 10.10 लाख रुपये की लूट का मामला निकला कथित साजिश! पुलिस ने दीपक सैनी की कार से ही बरामद की पूरी रकम

# 🚨🔥 बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | सहारनपुर के बेहट में 10.10 लाख रुपये की लूट का मामला…

पूरी खबर पढ़ें →
पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को लेकर प्रेस परिषद का बड़ा कदम! धरने-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए जारी हुए नए दिशानिर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की17 Oct

पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को लेकर प्रेस परिषद का बड़ा कदम! धरने-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए जारी हुए नए दिशानिर्देश

# 🚨🔥 बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को लेकर प्रेस परिषद का…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर के जगवती हॉस्पिटल में एक साथ तीन बच्चों का जन्म! दो बेटियां और एक बेटा—परिवार में छाईं खुशियां, तीनों नवजात स्वस्थ!
A2Z सभी खबर सभी जिले की17 Oct

सहारनपुर के जगवती हॉस्पिटल में एक साथ तीन बच्चों का जन्म! दो बेटियां और एक बेटा—परिवार में छाईं खुशियां, तीनों नवजात स्वस्थ!

# 🚨🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | सहारनपुर के जगवती हॉस्पिटल में एक साथ तीन बच्चों का जन्म! 👶👶👶 दो…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!