वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल पालीवाल को भाजपा में विशेष संपर्क प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




बेगू /. जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति में फलोदी जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष तथा राजस्थान पालीवाल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोहरलाल पालीवाल को भाजपा विशेष संपर्क प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रियता एवं जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पालीवाल की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संयोजक मनोहरलाल पालीवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों से बेहतर संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मनोहरलाल पालीवाल के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए इस जिम्मेदारी को संगठन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।