मेरठ: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर महिला दरोगा निलंबित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में पुलिस लाइन में तैनात महिला दरोगा अनु को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि महिला दरोगा अपने सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से जिम और निजी जीवन से जुड़े वीडियो शेयर करती थीं। इनमें से एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, महिला दरोगा ने सोशल मीडिया पर दो चैनल बनाए हुए थे। इन चैनलों पर वह जिम में वर्कआउट और स्वस्थ रहने से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं। एक वीडियो में कथित तौर पर क्यूआर कोड भी शेयर किया गया था। इसके बाद एक ब्लॉगर ने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे मांगे गए।
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। बताया गया कि महिला दरोगा ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को यूपी पुलिस की उपनिरीक्षक के रूप में प्रस्तुत करने के साथ-साथ एक जगह उपनिरीक्षक के स्थान पर उपाधीक्षक के रूप में पहचान लिखी थी। इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होने की बात कही गई।
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने महिला उप निरीक्षक अनु को निलंबित कर दिया। हालांकि, बताया गया है कि महिला दरोगा का कोई वीडियो पुलिस की वर्दी में सामने नहीं आया है।
वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। वहीं, मामले की विभागीय जांच सीओ कार्यालय सदर, सौम्या सिंह को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsहरियाणा में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में एक ही…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।