Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

ठेमा नदी में डूबने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

17 Aug 2026, 12:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260816 WA0056

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ स्थानीय थाना क्षेत्र के दीघुल गांव में रविवार को ठेमा नदी में डूबने से 35 वर्षीय मजदूर दारा सिंह गौड़ की मौत हो गई। करीब 24 घंटे बाद चरवाहों ने नदी में उतराया शव देखा, जिसकी सूचना पर परिजनों और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।IMG 20260816 WA0056
मिली जानकारी के अनुसार, दीघुल निवासी दारा सिंह गौड़ (35) पुत्र हीरालाल शनिवार शाम करीब चार बजे घर के पास स्थित ठेमा नदी पार कर रिश्तेदारी में गए थे। आशंका जताई जा रही है कि वापस लौटते समय नदी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे नदी के पास गाय चरा रहे चरवाहों की नजर घर से लगभग 500 मीटर दूर पानी में उतराए शव पर पड़ी। चरवाहों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी के मोर्चरी हाउस भेज दिया।
परिजनों एवं ग्रामीणों के मुताबिक दारा सिंह परिवार का अकेला सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था और बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जो अभी अविवाहित हैं। हादसे के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Basti09 Sep

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!