बेगूं नगरपालिका के 35 वार्डों का आरक्षण तय, वार्ड न. 28 एसटी के लिए आरक्षित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगूं। नगर पालिका बेगूं के 35 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाले जाने के बाद वार्डवार आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। लॉटरी में अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), सामान्य महिला और सामान्य वर्ग के लिए वार्ड निर्धारित किए गए हैं।
लॉटरी में एसटी वर्ग के लिए वार्ड नंबर 28 आरक्षित किया गया है। वहीं एससी वर्ग के लिए वार्ड नंबर 5, 6, 7, 14 और 32 आरक्षित किए गए हैं।
ओबीसी वर्ग के लिए कुल सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4, 13, 17, 18, 20, 29 और 30 शामिल हैं।
इनमें वार्ड 13 और 18 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किये हैं।
नगर पालिका के 15 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 3, 9, 11, 12, 15, 16, 19, 21, 23, 24, 26, 33, 34 और 35 शामिल हैं।
इसी प्रकार सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड नंबर 2, 8, 10, 22, 25, 27 और 31 आरक्षित किए गए हैं।
लॉटरी में वार्डवार आरक्षण सामने आने के साथ ही नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। कई दावेदार अब अपने-अपने वार्ड की आरक्षण स्थिति के अनुसार चुनावी रणनीति बनाने में जुटेंगे।
गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष का पद पहले ही सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया जा चुका है। ऐसे में अब वार्ड आरक्षण के बाद अध्यक्ष पद की दौड़ को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।