श्रावण-नागपंचमी पर शिवमय हुआ महुली, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्रावण मास एवं नागपंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को महुली का श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। स्टेशन रोड स्थित बरगद पेड़ के समीप मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से भगवान श्री महादेव एवं माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या के आचार्य श्री तेजभान त्रिपाठी जी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सपत्नीक रुद्राभिषेक कर भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से महुली सहित समूचे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। वैदिक मंत्रों की गूंज, शंखध्वनि और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के दर्शन कर विधिवत पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि श्रावण मास और नागपंचमी के पावन अवसर पर होने वाला यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र की आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान सिद्धेश्वर महादेव से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨⚖️ 🔥 मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका, बिना कानूनी नोटिस ध्वस्तीकरण का आरोप — वर्शिप एक्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 आज की बड़ी खबरें 🚨 🔥 रायबरेली में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब, महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।