Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा महुली-पोलवा-पतरिहा

17 Aug 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260817 WA0137

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्रावण मास और नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को महुली, पोलवा एवं पतरिहा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के प्रस्थान से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।IMG 20260817 WA0137
बाबा धाम की पावन यात्रा पर निकलने से पहले सभी कांवरियों ने महुली के शनिचर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ के चरणों में माथा टेककर श्रद्धालुओं ने यात्रा की सफलता, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने-अपने निजी वाहनों से बाबा धाम की ओर प्रस्थान किया।
कांवरियों की टोली सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगा नदी से जल ग्रहण करेगी। इसके बाद गंगाजल लेकर श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम में भी जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
धार्मिक यात्रा के दौरान कांवरियों द्वारा राजगीर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भी दर्शन किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति, परिवार में खुशहाली और सभी के जीवन में समृद्धि बनी रहे, इसी मंगलकामना के साथ यह धार्मिक यात्रा की जा रही है।
बाबा धाम के लिए रवाना होने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं में देवेन्द्र यादव, मिथिलेश कुमार शर्मा, उमेश कुमार, संतोष कुमार, जगन्नाथ कनौजिया, दिलीप जायसवाल एवं राजेश कनौजिया सहित सैकड़ों कांवरिया शामिल रहे।IMG 20260817 WA0142
जत्थे के रवाना होते ही ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन की खुशी और मन में अटूट आस्था साफ नजर आई। कांवरियों ने बाबा धाम की मंगलमय यात्रा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की और भक्तिभाव के साथ यात्रा पर निकल पड़े।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Basti09 Sep

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!