कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुआ कांवड़ यात्रा और सोमवार का जलाभिषेक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



लखीमपुर खीरी, 17 अगस्त 2026। श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद खीरी में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवड़ यात्रा और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों ने सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में भगवान शिव का दर्शन कर जलाभिषेक किया।
कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कांवड़ मार्गों तथा प्रमुख शिवालयों के आसपास व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी ने स्वयं रात्रिकालीन कैंप किया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचकर पुलिस बल, पीएसी एवं अन्य कर्मचारियों की तैनाती को चेक किया तथा ड्यूटी पर मौजूद जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों के निरंतर भ्रमण और निगरानी के चलते पुलिस बल पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहा।
खीरी पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, लगातार पेट्रोलिंग और प्रशासन की सतर्कता के बीच सोमवार को जनपद के विभिन्न शिवालयों में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन एवं जलाभिषेक किया। पुलिस-प्रशासन की तैयारियों के चलते कांवड़ यात्रा और सोमवार का जलाभिषेक सकुशल संपन्न हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨⚖️ 🔥 मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका, बिना कानूनी नोटिस ध्वस्तीकरण का आरोप — वर्शिप एक्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 आज की बड़ी खबरें 🚨 🔥 रायबरेली में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब, महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।