छग. प्रदेश से होकर चलने वाली 18 ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 18 अगस्त 2026.।।
छत्तीसगढ–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश से होकर गुजरने वाली करीब 18 ट्रेनों को 25 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर 2026 तक के लिए अस्थाई रूप से रद्द किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी अलग अलग तारीख पर बदले हुए रेलमार्ग पर चलेगी, 13 अक्टूबर 2026 को गीतांजली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से लेकर राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन कमीशनिंग का कार्य चलने के कारण रेल लाइन ब्लाॅक लिया जायेगा। इस दौरान दपूम रेलवे से होकर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। जानकारी अनुसार रद्द रहने वाली ट्रेनों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- टाटानगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर- बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़- संतरागांछी एक्सप्रेस, हाटिया- दुर्ग एक्सप्रेस, हावड़ा- सीएसएमटी दूरंतो एक्सप्रेस, सहित 18 ट्रेनें इस दौरान रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द किए जाने से महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की ओर आने जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रीगण अपनी रेल यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वस्तुस्थिति अवश्य जांच लेंवे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…
पूरी खबर पढ़ें →
*सतना (मध्य प्रदेश)* के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुई एक घटना के…
पूरी खबर पढ़ें →
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
*विकास भवन में लगी सेवा संकल्प अभियान की विशाल प्रदर्शनी* फिरोजाबाद। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।