रामपुरा : विद्युत पोल हादसे में मनीष की मौत, विधायक ने दी सहायता का आश्वासन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रामपुरा : विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी मनीष पिता बाबूलाल आर्य की पोल पर काम करते समय गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मनीष को आवश्यक सुरक्षा उपकरण न मिलने का आरोप है। उपचार के दौरान रात 11 बजे उसकी नीमच के निजी अस्पताल में मृत्यु हुई। मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर नाका नंबर-2 स्थित कॉलेज के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने मृतक के परिवार को कानूनी सहायता, बीमा राशि, नौकरी, पेंशन और बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता देने का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण करंट लगना बताया गया है। आउटसोर्स कर्मचारी संगठन और ट्रेड यूनियन ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग भी की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगोड़ी: सिंगोड़ी क्षेत्र में विद्युत विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11kV हाईटेंशन विद्युत…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत साइन खेड़ा की ग्राम पंचायत मेहरा गांव के महिलास सरपंचहै…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत आगर की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।