Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अब फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल्स(FFS) मोबाइल ऐप से घर बैठे होगी यूरिया और डीएपी की बुकिंग, कालाबाजारी और अवांछित टैगिंग से मिलेगी मुक्ति

18 Aug 2026, 07:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260818 WA0012 1

IMG 20260818 WA0010 1

डीडवाना-कुचामन, जिले में  कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को खाद-उर्वरक (यूरिया व डीएपी) प्राप्त करने में आसानी, पारदर्शिता और सुलभ व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई डिजिटल पहल शुरू की गई है। अब किसानों को दुकानों के चक्कर काटने और विक्रेताओं द्वारा की जाने वाली अवांछित टैगिंग से स्थाई मुक्ति मिलेगी। इसके लिए कृषि विभाग FFS (Framework for Fertilizer Sales – फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल्स) मोबाइल ऐप के जरिए उर्वरकों की ऑनलाइन बुकिंग और पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू कर रहा है।

इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागचंद कुमावत (संयुक्त निदेशक कृषि – वि.), महेंद्र सिंह एवं कमलेश कुमार (सहायक निदेशक कृषि), डॉ. पी.डी. चौधरी, रमेश चंद बेनीवाल तथा कमल कान्त कुमावत कृषि अधिकारियो द्वारा जिले के समस्त कृषि पर्यवेक्षकों, सहायक कृषि अधिकारियों एवं जिले के समस्त आदान विक्रेताओं को FFS ऐप का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यशाला

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक भागचंद कुमावत एवं विभागीय अधिकारियों ने समस्त कृषि पर्यवेक्षकों व सहायक कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी आदान विक्रेताओं को FFS ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कराएं, ताकि किसान आसानी से बुकिंग कर सकें।

घर बैठे बुकिंग और पसंदीदा दुकान से उठाव

इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से किसान अपने मोबाइल/स्मार्टफोन से FFS ऐप के जरिए अपनी फसल व जमीन की आवश्यकतानुसार खाद के प्रकार और कट्टों (बोरी) की संख्या चुनकर बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के पश्चात किसान अपनी पसंद की नजदीकी पीओएस (PoS) धारक दुकान से बिना किसी अतिरिक्त टैगिंग या दबाव के खाद प्राप्त कर सकेंगे।

48 घंटे मान्य रहेगा ई-टोकन/क्यूआर कोड

ऐप पर आवेदन सबमिट करते ही किसान को बुकिंग आईडी, क्यूआर कोड या ई-टोकन जनरेट होगा। यह बुकिंग 48 घंटे के लिए वैध (Valid) रहेगी, जिससे किसान अपनी सुविधा अनुसार समय पर जाकर खाद ले सकेंगे।

ई-मित्र और पहचान पत्र की सुविधा

जो किसान स्मार्टफोन चलाने में असमर्थ हैं, वे नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से बुकिंग करा सकेंगे। जिन किसानों की फार्मर आईडी (Farmer ID) नहीं बनी है, वे अपने पहचान पत्र (Aadhaar/Voter ID) के माध्यम से भी ऑनलाइन टोकन जनरेट करवा सकते हैं।

 

*लाइव स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर रोक*

 

विभाग द्वारा FFS ऐप पर सभी दुकानों की सूची, उपलब्ध स्टॉक और उर्वरक के प्रकार की लाइव जानकारी उपलब्ध रहेगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल रहने से कृषि विभाग उर्वरक वितरण की लाइव मॉनिटरिंग कर सकेगा, जिससे कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध टैगिंग पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।

विक्रेताओं को दिए गए सख्त निर्देश

कृषि अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी उर्वरक विक्रेताओं को FFS प्रणाली के नियमों की शत-प्रतिशत पालना करने तथा स्टॉक व बिक्री संबंधी जानकारी समय पर ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। नियमों की अवहेलना या अनचाही टैगिंग करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि”FFS ऐप आधारित इस नई डिजिटल व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य उर्वरक वितरण में पूर्ण पारदर्शिता लाना और किसानों के समय की बचत करना है। किसान भाई बिना किसी कतार और परेशानी के सही दाम पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। आने वाले समय में विभाग उर्वरक के होम डिलीवरी मॉडल पर भी कार्य कर रहा है, जिसे शीघ्र लागू किया जाएगा।”

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!