नगर पालिका मे भाजपा ने बेगू एवं रावतभाटा मे नियुक्त किए चुनाव प्रभारी और संयोजक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगूं। आगामी 2026 के निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बेगूं और रावतभाटा नगरपालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की है।
बेगूं नगरपालिका के लिए निंबाहेड़ा के पूर्व विधायक अशोक नवलखा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल को चुनाव संयोजक तथा केवीएसएस अध्यक्ष तेजमल बोहरा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार रावतभाटा नगरपालिका के लिए ललित शारदा को चुनाव प्रभारी, राधेश्याम गुप्ता को चुनाव संयोजक तथा मंजू लता जंगम को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, नियुक्त पदाधिकारी आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इस संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।
इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने बेगूं एवं रावतभाटा में निकाय चुनावों को लेकर संगठन को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।