जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण
सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश

बहराइच 19 अगस्त। तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम बौंड़ी के शुकुल पुरवा, गोलागंज कोठार, कायमपुर, गौरिया व पिपरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा ग्रामवासियों से बाढ़ के पानी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। उपरोक्त समस्त ग्रामों/पुरवों के आबादी क्षेत्र में पानी नहीं है, और न ही आवागमन बाधित है। संपर्क मार्ग पर किसी प्रकार की क्षति नहीं है। गौरिया पिपरी स्थित प्रा०पाठशाला के प्रांगण में आंशिक जलभराव के दृष्टिगत उसको पूर्व में ही अन्य विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है।
उप जिलाधिकारी महसी ने जिलाधिकारी को बताया कि उपरोक्त ग्रामों में किसी प्रकार की फसल क्षति, पशुहानि एवं जनहानि तथा मकान क्षति नहीं हुआ है। तहसील महसी में संभावित बाढ़ के द्रष्टिगत 02 मोटर बोट उपलब्ध हो गयी है जिन्हें ग्राम पूरे प्रसाद सिंह में संचालित किये जाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। बाढ़ से किसी भी विषम परिस्थिति के द्रष्टिगत राजस्व प्रशासन सतर्क है एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर राजस्व अधिकारी/कर्मचारी भ्रमणशील है।
डीएम ने ग्रामवासियों को सुझाव दिया कि आप लोग भी पूरी तरह से सतर्क रहें। बच्चों को पानी के आस-पास न जाने दें। प्रशासन की ओर से कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चिन्हित किये गये सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जायें। डीएम ने बताया कि किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।
डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सभी सम्बन्धित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार प्रभावित होता है तो उसे तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी, तहसीलदार महसी व अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

