संगठन के संज्ञान लेते ही विद्युत विभाग ने संभाला मोर्चा, कल से शुरू होगा मरम्मत का कार्य
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




बंडा (रसूलपुर): क्षेत्र में जनसुरक्षा को लेकर अखंड हिंदू वाहिनी ने एक बार फिर सजगता का परिचय दिया है। रसूलपुर में लंबे समय से खतरनाक तरीके से झुके बिजली के खंभे की समस्या का समय रहते समाधान कराकर एक बड़े हादसे की आशंका को टाल दिया गया है।
यह समस्या तब सामने आई जब बंडा नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने खंभे की जर्जर और झुकी हुई स्थिति को संगठन के संज्ञान में डाला। खंभा इस कदर झुका था कि राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन की ओर से तत्काल विद्युत विभाग के संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) से संपर्क साधा गया।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समस्या की गंभीरता को स्वीकारते हुए कल तक झुके खंभे को पूरी तरह दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि जनहित और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का निस्तारण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अखंड हिंदू वाहिनी हर स्थिति में जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पी.एल.जे.एल. रस्तोगी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…
पूरी खबर पढ़ें →
मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन एवम निर्माणाधीन भंगवा फ्लाईओवर व भुपियामऊ अंडरपास की ज्वलंत समस्याओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…
पूरी खबर पढ़ें →
*विकास भवन में लगी सेवा संकल्प अभियान की विशाल प्रदर्शनी* फिरोजाबाद। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग — थाना दक्षिण महिला मिशन शक्ति टीम ने दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया। घर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।