बेगूं में भाजपा की नगर पालिका चुनाव को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं से सभी वार्डों में जीत का आह्वान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगूं। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगूं के आह्वान पर नगर पालिका चुनाव को लेकर आवश्यक कार्यकर्ता बैठक गणगौर वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और भाजपा प्रत्याशियों की जीत को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा तथा जिला संगठन प्रभारी गोपाल कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका चुनाव जनता का चुनाव है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रत्येक वार्ड में पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी, ताकि सभी सीटों पर भाजपा के कमल निशान को भारी मतों से विजय दिलाई जा सके।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट विदुषी जयदीप बिल्लू ने जिला प्रभारी से निष्पक्ष पर्यवेक्षक नियुक्त करने तथा संबंधित वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की सहमति से पार्षद प्रत्याशियों का चयन करने का आग्रह किया।
बैठक में जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, संयोजक अशोक नवलखा, मदन गोपाल धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री श्यामलाल पहाड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। एवं सभी वार्डो के वार्ड संयोजक भी नियुक्त किये गए
चुनाव संयोजक सतीश खेमका, सहसंयोजक तेजमल बोहरा, शंभूलाल धाकड़, पप्पू धाकड़, शंकर गुर्जर एवं जमनालाल मीणा ने भी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सभी वार्डों के गणमान्य नागरिक, बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।