Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखीमपुर खीरी में बालश्रम के खिलाफ एएचटी पुलिस का अभियान, 5 बच्चे कराते मिले काम

22 Aug 2026, 02:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260820 WA0147 IMG 20260820 WA0150 IMG 20260820 WA0149 1 IMG 20260820 WA0148

लखीमपुर खीरी। बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशा मुक्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर थाना एएचटी खीरी पुलिस द्वारा 20 अगस्त 2026 को विशेष अभियान एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निर्देशन में एएचटी पुलिस एवं श्रम प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के राजापुर, रामापुर, एलआरपी और छाउछ आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट एवं मोटर स्पेयर पार्ट्स की दुकानों की जांच की गई, जहां 05 बच्चे बालश्रम करते हुए पाए गए। मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा संबंधित दुकान स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का बालश्रम न कराया जाए।

इसके अलावा टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, मानव तस्करी तथा ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। आमजन को बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

अभियान में थाना एएचटी से मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी कोशिंदर कुमार, महिला आरक्षी सीमा पटेल, महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा एवं श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित संयुक्त टीम मौजूद रही। पुलिस ने आमजन से अपील की कि बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति अथवा बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पांच बच्चों का मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन
Moradabad22 Sep

कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पांच बच्चों का मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन

पी.एल.जे.एल. रस्तोगी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा…

पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
Kheri22 Sep

लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…

पूरी खबर पढ़ें →
मांगपत्र
Pratapgarh22 Sep

मांगपत्र

मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन एवम निर्माणाधीन भंगवा फ्लाईओवर व भुपियामऊ अंडरपास की ज्वलंत समस्याओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु
Azamgarh22 Sep

आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!