Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कॉलोनीवासियों ने बढ़ाए गरीब जरूरतमंद परिवारों की ओर मदद के हाथ

22 Aug 2026, 09:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260822 WA0039

रावतभाटा। नगर के आसपास बसी कच्ची बस्तियों में वर्षों से निवास कर रहे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए कॉलोनीवासियों ने मानवीय पहल की है। परमाणु बिजलीघर की आवासीय अणु प्रताप कॉलोनी के ‘सेवा ही संकल्प’ एवं ‘स्मार्ट किड्स ग्रुप’ के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक दैनिक उपयोग की सामग्री पहुंचाई जा रही है।

ग्रुप के सदस्य बिजलीघर की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर पुराने व नए कपड़े, जूते-चप्पल, बर्तन, रजाई-गद्दे, फोल्डिंग पलंग सहित अन्य उपयोगी सामान एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा रहे हैं।

शनिवार सुबह चारण बस्ती निवासी कान्हा राम चारण ने मनीष गिरी को फोन कर आरपीएस कॉलोनी की कच्ची बस्ती में रह रहे परिवारों के लिए कपड़े एवं बर्तनों की आवश्यकता बताई। सूचना मिलते ही ग्रुप के सदस्यों ने कुछ ही समय में करीब 15 गठरी कपड़े, बर्तन एवं खिलौने एकत्रित किए और आरपीएस कॉलोनी की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए।

कपड़ों का ढेर और खिलौने देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली सामग्री मिली, वहीं समाज में सहयोग एवं सेवा भावना का संदेश भी गया।

सामग्री एकत्रित करने एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में मनीष गिरी, मुकेश कुमार, नौशाद खान, सीमा दुबे, पूजा वर्मा, प्रिया स्वामी, राजू चौधरी, आरती यादव एवं रंजना पुरोहित सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!