Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीसीसीएल एरिया-4 की बैठक में कर्मचारी हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बनी सहमति

22 Aug 2026, 09:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260822 WA0006
IMG 20260822 WA0006

IMG 20260822 WA0016

👉42 मुद्दों पर हुई चर्चा, 40 बिंदुओं पर सौहार्दपूर्ण सहमति
– 👉एरिया-4 की बैठक में चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, पानी और आवास के मुद्दे उठे
– 👉 रामकनाली खदान समेत विभिन्न इकाइयों की समस्याओं के समाधान की मांग
– 👉कोयला परिवहन में प्रदूषण नियंत्रण और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर

कतरास। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एरिया-4, कतरास क्षेत्र के सभागार में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में करीब 42 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें 40 मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहमति बनी।

बैठक में अंगारपथरा एएमओ कार्यालय की जर्जर स्थिति, चिकित्सा बिलों की जांच एवं सीपीआरएमएस-एनई बिलों के समय पर भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मांग की गई कि एएमओ कार्यालय में ही एसएपी में बिल प्रविष्टि की व्यवस्था तथा पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति हो, ताकि सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति में विलंब न हो। आपातकालीन उपचार एवं बाहरी अस्पतालों में कराए गए इलाज के बिलों का भी समय पर भुगतान करने की मांग की गई।

गजलीटांड़-सलानपुर-चैतुडीह कोलियरी में एमडीओ मोड पर आर.के. माइनिंग द्वारा कार्य शुरू किए जाने के बीच अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी की मांग की गई। खदान एवं इकाइयों में उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद सुरक्षा संबंधी लापरवाही से उत्पादन प्रभावित होने की बात भी उठाई गई।

रामकनाली कोलियरी से जुड़े कई मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालय, पेयजल, कार्यालय की मरम्मत, फर्नीचर एवं कंप्यूटर, सब-स्टेशन की छत की मरम्मत तथा स्विच रूम में पानी का रिसाव रोकने की मांग की गई। रामकनाली फिल्टर प्लांट को नियमित रूप से संचालित कर श्रमिक आवासों में पानी उपलब्ध कराने तथा पानी की गुणवत्ता के लिए ब्लीचिंग पाउडर के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। रामकनाली डिस्पेंसरी की मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

श्रमिक सुविधाओं के तहत जूते, धूलरोधी मास्क, गर्मी के दौरान थर्मस, विश्राम स्थल पर पंखे व बैठने की व्यवस्था तथा कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। श्रमिकों के नियमितीकरण, पदोन्नति, एसएलयू एवं एसएलपी का लाभ समय पर देने तथा लंबित एसएलपी मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर भी जोर दिया गया। सात दिन से अधिक की बीमारी की छुट्टी के लिए प्रबंधकीय स्वीकृति की अनिवार्यता समाप्त करने और नियमानुसार अवकाश जारी करने की मांग भी सामने आई।

कर्मियों से जुड़े अन्य मामलों में श्री रणधीर सिंह, फोरमैन के क्वार्टर आवंटन, क्लर्क नीरज पांडे के आवास के सामने नाली की समस्या तथा कार्यालयों में जलजमाव दूर करने का मुद्दा उठाया गया। रामकनाली कोलियरी में स्थायी कार्मिक प्रबंधक की नियुक्ति की मांग की गई, ताकि कर्मचारियों को छोटे-छोटे कामों के लिए पश्चिम मोदीडीह कोलियरी न जाना पड़े।

बैठक में बीसीसीएल चेक पोस्ट से सिजुआ साइडिंग तक सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सिजुआ साइडिंग क्षेत्र में पानी की व्यवस्था और धूल प्रदूषण नियंत्रण पर भी चर्चा हुई। कोयला लदे सभी वाहनों को तिरपाल से ढकने, परिवहन एवं सीएचपी मार्गों पर नियमित पानी का छिड़काव करने तथा कोयला परिवहन के कार्य में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की गई।

बैठक में ए.के. झा (महामंत्री आरसीएमयू ),शनी सिंह (केंद्रीय सचिव आरसीएमयू ), रामचंद्र पासवान (एरिया-4 सचिव ) , रामप्रीत यादव (एरिया-5 सचिव ), शकील अहमद ( संयुक्त महामंत्री ) सहित अमजद, मनोज कुमार सिंह, विमलेश चौबे, प्रभु सिंह, नीरज पांडे, बी.सी. बनर्जी, पंकज सिंह, विनोद सिंह, रणधीर सिंह, एमडी रियाज अहमद, अवधेश ठाकुर, राहुल कुमार, महावीर दास, विवेक कुमार, रघुनंदन विश्वकर्मा, हुलास महतो, टिकेश्वर महतो, विक्कू, उदय, प्रकाश समेत कई अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Dhanbad21 Sep

सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!