धार जिले में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न; शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 22 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और सुदृढ़ कानून व्यवस्था को बनाए रखना था। इस दौरान समिति के सदस्यों ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कई महत्वपूर्ण व्यावहारिक सुझाव दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि धार जिला हमेशा से आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक रहा है। आगामी त्योहारों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहारों के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, बैठक में विभिन्न त्योहारों, जुलूसों व रैलियों के रूट, समय और उनमें सम्मिलित होने वाले नागरिकों की संख्या की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने बैठक में कहा कि समिति से नए सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाए ताकि वे अपनी बात प्रभावी रूप से रख सकें। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के धरना, जुलूस, प्रदर्शन या रैली के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है।
उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी, अफवाह या आपत्तिजनक संदेश को शेयर, पोस्ट या रीपोस्ट न करें। इस तरह की कोई भी संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थि
त रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मझगवां ओपन स्थित वेयरहाउस में शासकीय धान के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वेयरहाउस…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।