Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चापलूसी के दौर में संघर्ष करती निष्पक्ष पत्रकारिता : सवालों के घेरे में पत्रकार का आत्मसम्मान

23 Aug 2026, 03:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सुरेन्द्र दुबे  डिस्टिक हेड (धार)  इन दिनों1001144308 पत्रकारिता अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से जूझती हुई दिखाई दे रही है। जिस पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, वह अब दबाव, प्रलोभन, और चाटुकारिता के बीच अपनी पहचान बचाने में संघर्ष कर रही है। निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित की बात करने वाले पत्रकार आज उपेक्षा और अकेलेपन का शिकार हैं। पत्रकार न किसी पार्टी का होता है, न किसी विचारधारा का गुलाम। उसका धर्म है सत्य को उजागर करना और जनमानस तथा सत्ता के बीच संवाद की पुल बनना। लेकिन 21वीं सदी में जिस तरह चापलूसी और पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता को बढ़ावा मिला है, उसने ईमानदार पत्रकारों को हाशिये पर ला खड़ा किया है। अब सत्य से ज़्यादा महत्वपूर्ण यह हो गया है कि कौन-सा पत्रकार किसके पक्ष में लिखता है।

 

 

 

सत्ता, प्रतिष्ठान और पूंजीपति वर्ग द्वारा पोषित पत्रकारों को प्रोत्साहन और विज्ञापन मिलते हैं, जबकि समदर्शी पत्रकार, जो सच के साथ खड़े होते हैं, उन्हें ‘असहज’ बना दिया जाता है। ऐसे पत्रकारों को कोई ‘पत्रकार साहब’ कहता भी है तो सिर्फ स्वार्थ सिद्धि के लिए, काम निकलते ही वही लोग उन्हें ‘पर्सनल पत्रकार’ कहकर नीचा दिखाने लगते हैं। आज पाठक भी संवेदनहीन होते जा रहे हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पत्रकार किसी हालत में लिख रहा है, बस यह चाहिए कि लिखा उनके मन मुताबिक हो। अगर एक पंक्ति भी आलोचना की मिल जाए तो राम-राम ठीक पत्रकार बंधु की खैर नहीं तमाम तरह की धमकियों के साथ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोग पत्रकारों के अस्तित्व तक पर हमला कर देते हैं। निष्पक्ष पत्रकारों की आज सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वे न तो चटकारता कर सकते हैं ना ही बिक सकते हैं इसलिए समाज और सत्ता दोनों की उपेक्षा का शिकार बनते जा रहे हैं। इस दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना अपने आप में एक साहसिक अभियान है। पत्रकारिता जगत की यह पीड़ा केवल किसी एक कि नहीं बल्कि हर उसे पत्रकार की है जो अपना जमीर जिंदा रखकर कलम चलाता है। इस पर वरिष्ठ लोगों द्वारा चिंतन अत्यंत आवश्यक है नहीं तो आने वाले समय में पत्रकारिता भी सिर्फ कॉन्टैक्ट इंडस्ट्री बनकर रह जाएगी जिसमें ना सच्चाई होगी ना सरोकार।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
Tikamgarh21 Sep

पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!