Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

कनहर नदी से पवित्र जल लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे श्रद्धालु, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कांवड़ियों को बांटे फल-प्रसाद

25 Aug 2026, 08:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
InShot 20260825 081104785

महुली/विंढमगंज (सोनभद्र)। पवित्र श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे। कांवड़ियों की टोलियों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।InShot 20260825 081104785
श्रद्धालुओं ने कनहर नदी के पावन तट से जल उठाया और कांवड़ में पवित्र जल लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते एवं भगवान शिव का जयघोष करते हुए अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा सिद्धेश्वर शिव मंदिर महुली पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था शिव पहाड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ।
कनहर से शिव पहाड़ी तक भक्ति का रंग
कांवड़ियों के उत्साह और शिवभक्ति से यात्रा मार्ग भक्तिमय हो उठा। महिला-पुरुष श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल रहे। शिव पहाड़ी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कनहर नदी से लाए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली एवं लोकमंगल की कामना की।
इस दौरान ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए फल एवं प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व है और श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
चौथे सोमवार को कनहर नदी से लेकर शिव मंदिर तक आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा क्षेत्र दिनभर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj28 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…

पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sonbhadra28 Sep

गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!