रावतभाटा के डाकघर के ‘राखी से रक्षा अभियान’ को मिली बड़ी सफलता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगू / रावतभाटा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों तक बहनों का स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘राखी से रक्षा अभियान’ को रावतभाटा में बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत रावतभाटा से भेजी गई राखियां अब सरहद पर तैनात सैनिकों की कलाइयों तक पहुंचेंगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्मार्ट किड्स ग्रुप एवं सेवा ही समर्पण ग्रुप के संचालक मनीष गिरी ने डाकघर के पोस्ट मास्टर राजाराम बैरवा एवं उनकी टीम के साथ सहयोग किया। मनीष गिरी ने कॉलोनीवासियों की मदद से करीब 3 हजार रुपये एकत्रित कर 51 राखी के लिफाफे स्पीड पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय डाक विभाग के कार्यालय भेजे, जहां से इन राखियों को देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।
पोस्ट मास्टर राजाराम बैरवा ने बताया कि मनीष गिरी के अभियान से जुड़ने के बाद बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी सैनिक भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से बहनों का प्रेम और देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान सीधे सरहद तक पहुंच रहा है।
अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए पोस्ट मास्टर राजाराम बैरवा ने मनीष गिरी, शिक्षिका दीपाली दुबे, कल्पना परिहार, शिक्षक ओपी मीणा, जेमिनी व्यास, आशा व्यास, मनीषा दहिया, लीला धाकड़ एवं संजय अल्फ्रेड के प्रति आभार व्यक्त किया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।